गुरु गोबिंद सिंह  के अनमोल वचन    खालसा  पंथ की स्थापना करने वाले सिखों के दसवें गुरु , गुरु गोबिंद सिंह एक महान योद्धा , कवी , भक्त एवं आध्यात्मिक गुरु थे | उन्होंने गुरु ग्रन्थ साहिब को पूर्ण कर उन्हें गुरु के रूप में सुशोभित किया |   उन्होंने जो बाते कही थी वे आज भी हम में ऊर्जा का संचार करती है-       सवा लाख से एक लड़ाऊं    चिड़ियन ते मैं बाज़ तुड़ाऊं    तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ ||      1.  अगर आप सिर्फ भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे |    2. जब आप अपने अंदर से अहंकार मिटा देंगे तभी आपको वास्तविक शांति प्राप्त होगी |    3. मैं उन लोगों को पसंद करता हूँ जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं |    4. ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करैं |    5. इंसान से प्रेम ही ईश्वर  की  सच्ची भक्ति है|    6. जो कोई भी मुझे भगवान् कहे वो नरक में चले जाए |    7. जब बाकी सभी तरीके विफल हो जाए तब हाथ में तलवार उठाना सही है |    8. हे ईश्वर   मुझे...