Skip to main content

Shop online now

Samsung memory  card 16 GB just 303 rs. Buy now 




 Great combo of shoes Buy now



Wao ~Great price on amazone only , shop now in just 299

यूबीआई भर्ती 2016: इंडिपेंडेंट एक्सटर्नल मॉनिटर पदों के लिए करें आवेदन


यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने इंडिपेंडेंट एक्सटर्नल मॉनिटर (आईईएम) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया है. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2016 तक अपना आवेदन भेज सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2016
पद का विवरण:
इंडिपेंडेंट एक्सटर्नल मॉनिटर
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार को सेवानिवृत एग्जीक्यूटिव होना चाहिए लेकिन वह जनरल मैनेजर के पद से कम के  रैंक का नहीं होना चाहिए (किसी भी केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रम / केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों / सार्वजनिक क्षेत्र आदि में ). शैक्षिक योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना  पर क्लिक करें.
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक आवेदक निर्धारित बायोडाटा में अपना आवेदन इस पत्ते पर 14 अक्टूबर 2016 तक भेज सकते हैं- महाप्रबंधक (एच आर ), यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, मानव संसाधन विकास विभाग, हेड ऑफिस , 8 वीं मंजिल 11, हेमंत बसु सरणी, कोलकाता-700001.
................................................................................................................................................

कुल 16560 पदों के लिए आईबीपीएस आरआरबी भर्ती अधिसूचना 201

6 जारी


बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) आरआरबी-सीडब्ल्यूई वी ने उम्मीदवारों के लिए सरकारी अधिसूचना जारी कर दी है. उम्मीदवार 30 सितम्बर तक आधिकारिक पोर्टल (ibps.in) के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं.
आईबीपीएस सभी प्रतिभागी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन करेगा. परीक्षा ग्रुप 'ए' -अधिकारी (स्केल-I, II एवं III) और ग्रुप 'बी' के ऑफिस सहायक (बहुउद्देशीय) पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी. आईबीपीएस द्वारा सही तिथि फिलहाल नहीं दी गई है, संभवतः परीक्षा नवंबर और दिसंबर 2016 में आयोजित की जाएगी.
आईबीपीएस द्वारा अब तक कुल 16560 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं.
आईबीपीएस आरआरबी सीडब्ल्यूई वी के लिए कौन आवेदन कर सकते हैं?
आईबीपीएस ने विभिन्न पदों के लिए अलग मानदंड विकल्पों को सेट किया है. शैक्षिक योग्यता का विवरण जानने के लिए उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना लिंक या आईबीपीएस  की वेबसाइट www.ibps.in देखें.
आयु सीमा का विवरण निम्नलिखित है:
अधिकारी स्केल- III- 21 - 40 वर्ष
अधिकारी स्केल - II - 21 - 32 वर्ष
अधिकारी स्केल – I- न्यूनतम 18 - 30 वर्ष
कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) - 18 - 28 वर्ष
आईबीपीएस आरआरबी सीडब्ल्यूई वी के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं. उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना आवश्यक हैं:
अधिकारी स्केल I, II एवं III: 600 रुपये (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये)
कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय): 600 रुपये (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / ईएक्सएसएम उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये)
उम्मीदवार अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक या आईबीपीएस  की वेबसाइट www.ibps.inदेखें.
महत्वपूर्ण तिथि:
  • ऑनलाइन पंजीकरण – 14.09.2016 से 30.09.2016
  • आवेदन शुल्क जमा कराने की तिथि -14.09.2016 से 30.09.2016
उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक या आईबीपीएस  की वेबसाइटwww.ibps.in देखें.
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. अधिकारी स्केल II और III के लिए एकल स्तर की परीक्षा होगी.
प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा: पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक या आईबीपीएस  की वेबसाइट www.ibps.in देखें.
उम्मीदवारों में लिए महत्वपूर्ण सूचना:
एससी/ एसटी/ भूतपूर्व सैनिक/ अल्पसंख्यक समूह/ विकलांग आदि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों की सीमित संख्या को परीक्षा-पूर्व प्रशिक्षण दिया जायेगा. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक या आईबीपीएस  की वेबसाइट www.ibps.in देखें.


और  नई जानकारी  व स्टडी  विडियो के  लिए  सब्सक्राइब करना  न  भूले ....अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कारें |










Comments

Popular posts from this blog

आप अपना खुद का संसार रचते हैं

शायद मानव इतिहास कि महानतम खोज यह है कि आपके मस्तिष्क में आपके जीवन के लगभग हर पहलू का निर्माण करने कि शक्ति होती है | मानव  निर्मित जगत में आप अपने चारों ओर जो भी चीज़े देखते हैं, वह किसी इंसान के दिमाग में एक विचार के रूप में आई थी और उसके बाद ही  भौतिक जगत में साकार हुई | आपके जीवन कि हर चीज़ किसी विचार, इच्छा, आशा या सपने के रूप में शुरू हुई थी - या तो आपके दिमाग में या फिर किसी ओर के दिमाग में |                                     सभी धर्मो, सभी दर्शनों , मेटाफिजिक्स, मनोविज्ञान और सफलता का सार या है : आप जिसके बारे में जादातर वक्त सोचते हैं वाही बन जाते हैं | आपका बाहरी जगत अंततः आपके आतंरिक जगत का प्रतिबिम्ब बन जाता है | आपको वाही प्रतिबिम्ब दिखता हैं , जिसके बारे में आप जादातर वक्त सोचते हैं | आप जिसके बारे में लगातार सोचते हैं वह आपकी जिंदगी में प्रकट होता हैं |                                 ...

part time work online/offline

वर्तमान जीवन शैली और महंगाई के दौर के बावजूद हर युवा की चाहत होती है कि वे अपने सभी शौक पूरा सकें और खर्च खुद उठा सकें। उनको घर वालों से पैसे मांगने की जरूरत ही न पड़े। जब आप कॉलेज में हों तो पैसे कमाना और महत्वपूर्ण है। इन पैसों से आप मनचाहा उपभोग कर सकते हैं चाहे शॉपिंग करनी हो या दोस्तों के साथ पार्टी या फिर कोई गैजेट खरीदना चाहें। इसलिए, छात्रों के लिए कॉलेज के दौरान पार्ट-टाइम नौकरी का विकल्प ज्यादा मुफीद रहता है। इससे उन्हें कहीं ऑफिस भी नहीं जाना पड़ता और उनकी कॉलेज की पढ़ाई भी अनवरत चलती रहती है। साथ ही साथ यह अनुभव छात्रों को पढ़ाई के बाद फुल टाइम नौकरी दिलाने में भी मददगार होता है। ये नौकरियां पैसा और एक्सपीरियंस देने के अलावा अन्य पेशेवरों के साथ आपकी नेटवर्किंग और प्रभावशाली रिज्यूमे विकसित करने में मदद करती हैं। तो आइए जानते हैं कुछ प्रमुख क्षेत्रों के बारे में जहां आप पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं।   डाटा प्रविष्टि (Data Entry) आजकल तकरीबन कॉलेज जाने वाले हर युवा के पास लैपटॉप या घर में कंप्यूटर तो होता ही है। ऐसे में डाटा एंट्री जॉब्स एक शानदार विकल्प हो सकता है। य...

Guru Gobind Singh Quotes in Hindi

गुरु गोबिंद सिंह  के अनमोल वचन  खालसा  पंथ की स्थापना करने वाले सिखों के दसवें गुरु , गुरु गोबिंद सिंह एक महान योद्धा , कवी , भक्त एवं आध्यात्मिक गुरु थे | उन्होंने गुरु ग्रन्थ साहिब को पूर्ण कर उन्हें गुरु के रूप में सुशोभित किया |  उन्होंने जो बाते कही थी वे आज भी हम में ऊर्जा का संचार करती है- सवा लाख से एक लड़ाऊं  चिड़ियन ते मैं बाज़ तुड़ाऊं  तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ ||  1.  अगर आप सिर्फ भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे |  2. जब आप अपने अंदर से अहंकार मिटा देंगे तभी आपको वास्तविक शांति प्राप्त होगी |  3. मैं उन लोगों को पसंद करता हूँ जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं |  4. ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करैं |  5. इंसान से प्रेम ही ईश्वर  की  सच्ची भक्ति है|  6. जो कोई भी मुझे भगवान् कहे वो नरक में चले जाए |  7. जब बाकी सभी तरीके विफल हो जाए तब हाथ में तलवार उठाना सही है |  8. हे ईश्वर   मुझे...