Skip to main content




पैसा बोलता है ...

तुम्हारी हार की वजह , असफलता की वजह तुम्हारा अहंकार है कि मैं सब कुछ जानता हूँ - मैं मानता हूँ तुम बहुत कुछ जानते हो , जवान हो , काबिल हो, नई पीढ़ी से हो, टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है, सिस्टम कैसे बनाये जाते है , कैसे चलाये जाते है - सब कुछ जानते हो तुम और इस सब कुछ जानने ने तुम्हे अहंकारी बना दिया है जिसे तुम सब कुछ जानना समझ रहे हो और जिस वजह से तुम्हे अपने ज्ञान का गुरूर है वो सब कुछ जानना तब तुम्हारी हार की पोल खोल देता है जब तुम्हारे बैंक स्टेटमेंट देखे जाते है !!
तुम्हारा सारा ज्ञान किताबी ज्ञान है , सामाजिक ज्ञान है , लफ्फाजी ज्ञान है - इतने वाक्पटु हो तुम , इतने कॉंफिडेंट नज़र आते हो कि किसी को भी भरमा सकते हो , जब मार्केटिंग की बात आती है तो जितनी डिटेल में जाकर तुम चीज़ों को बयां करते हो , तुम पर गर्व होता है , जब सेल्स की बात आती है तो जितने कफिडेन्स से तुम क्लाइंट से बात करते हो और प्रोडक्ट सेल कर देते हो , आश्चर्य होता है और तुम्हारे भविष्य को सिक्योर महसूस करता हूँ लेकिन परेशान तब हो जाता हूँ जब तुम्हारे बैंक स्टेटमेंट देखता हूँ !!
क्या है ऐसा जो तुम नहीं जानते हो जिस वजह से तुम्हे हमेशा क्रेडिट कार्ड के भरोसे अपनी ज़िन्दगी गुजारनी पड़ती है और तुम्हारे बैंक अकाउंट में हमेशा कुछ भी क्यों नहीं होता ? इस "क्या" की तलाश करना तुम्हे ज़रूरी क्यों नहीं लगता , हर तरह से काबिल होने के बाद भी- लीड जनरेट करने से लेकर सेल क्लोज करने तक ,प्रोडक्ट तैयार करवाने से लेकर डिलीवर करवाने तक ,बैक ऑफिस से फ्रंट ऑफिस मैनेज करने तक - हर चीज़ जानने के बावजूद भी तुम्हारी ज़िन्दगी संभली हुई क्यों नहीं है ?
ज़िन्दगी में ध्यान रखना इस आर्थिक युग में सफलता पैसे से नापी जाती है , तुम्हे काबिल तब माना जाता है ,जब तुम्हारे बैंक स्टेटमेंट इतने काबिल हो कि किसी तरह के लोन को सेंक्शन करने में बैंक ऑफिसर के माथे में सिलवटें न पड़े , इस युग कि ये विडंबना है कि इस युग में प्रधान पैसा है व्यक्ति गौण है ,तुम्हारा ज्ञान , तुम्हारा हुनर , तुम्हारी कमाई सब बेकार है अगर तुम्हारे बैंक स्टेटमेंट सही नहीं है और तुम्हारी ज़िन्दगी क्रेडिट कार्ड के भरोसे चलती है . 
मेरे ख्याल से तुम्हारी सबसे बड़ी जो प्रॉब्लम है वो कैश फ्लो और प्रॉफिट के बीच के फर्क को ढंग से नहीं पहचान पाने की है या ज्यादा बेहतर तुम खुद जानते हो, सफलता जो बाहर से नज़र आती है वो बैंक स्टेटमेंट में नज़र क्यों नहीं आती ? बाहर से खुश नज़र आने से तुम सही मायने में खुश नहीं हो जाते,सही मायने में तुम्हे ख़ुशी तब मिलती है जब तुम अंदर से खुश होते हो और ये ध्यान रखना ज़िन्दगी की वित्तीय सफलता / खुशियां बैंक स्टेटमेंट से निर्धारित होती है जो अंदर का हिस्सा है - बाहर तो सिर्फ ताम-झाम है बाहर वालों के लिए !!!!


Comments

Popular posts from this blog

आप अपना खुद का संसार रचते हैं

शायद मानव इतिहास कि महानतम खोज यह है कि आपके मस्तिष्क में आपके जीवन के लगभग हर पहलू का निर्माण करने कि शक्ति होती है | मानव  निर्मित जगत में आप अपने चारों ओर जो भी चीज़े देखते हैं, वह किसी इंसान के दिमाग में एक विचार के रूप में आई थी और उसके बाद ही  भौतिक जगत में साकार हुई | आपके जीवन कि हर चीज़ किसी विचार, इच्छा, आशा या सपने के रूप में शुरू हुई थी - या तो आपके दिमाग में या फिर किसी ओर के दिमाग में |                                     सभी धर्मो, सभी दर्शनों , मेटाफिजिक्स, मनोविज्ञान और सफलता का सार या है : आप जिसके बारे में जादातर वक्त सोचते हैं वाही बन जाते हैं | आपका बाहरी जगत अंततः आपके आतंरिक जगत का प्रतिबिम्ब बन जाता है | आपको वाही प्रतिबिम्ब दिखता हैं , जिसके बारे में आप जादातर वक्त सोचते हैं | आप जिसके बारे में लगातार सोचते हैं वह आपकी जिंदगी में प्रकट होता हैं |                                 ...

part time work online/offline

वर्तमान जीवन शैली और महंगाई के दौर के बावजूद हर युवा की चाहत होती है कि वे अपने सभी शौक पूरा सकें और खर्च खुद उठा सकें। उनको घर वालों से पैसे मांगने की जरूरत ही न पड़े। जब आप कॉलेज में हों तो पैसे कमाना और महत्वपूर्ण है। इन पैसों से आप मनचाहा उपभोग कर सकते हैं चाहे शॉपिंग करनी हो या दोस्तों के साथ पार्टी या फिर कोई गैजेट खरीदना चाहें। इसलिए, छात्रों के लिए कॉलेज के दौरान पार्ट-टाइम नौकरी का विकल्प ज्यादा मुफीद रहता है। इससे उन्हें कहीं ऑफिस भी नहीं जाना पड़ता और उनकी कॉलेज की पढ़ाई भी अनवरत चलती रहती है। साथ ही साथ यह अनुभव छात्रों को पढ़ाई के बाद फुल टाइम नौकरी दिलाने में भी मददगार होता है। ये नौकरियां पैसा और एक्सपीरियंस देने के अलावा अन्य पेशेवरों के साथ आपकी नेटवर्किंग और प्रभावशाली रिज्यूमे विकसित करने में मदद करती हैं। तो आइए जानते हैं कुछ प्रमुख क्षेत्रों के बारे में जहां आप पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं।   डाटा प्रविष्टि (Data Entry) आजकल तकरीबन कॉलेज जाने वाले हर युवा के पास लैपटॉप या घर में कंप्यूटर तो होता ही है। ऐसे में डाटा एंट्री जॉब्स एक शानदार विकल्प हो सकता है। य...

Guru Gobind Singh Quotes in Hindi

गुरु गोबिंद सिंह  के अनमोल वचन  खालसा  पंथ की स्थापना करने वाले सिखों के दसवें गुरु , गुरु गोबिंद सिंह एक महान योद्धा , कवी , भक्त एवं आध्यात्मिक गुरु थे | उन्होंने गुरु ग्रन्थ साहिब को पूर्ण कर उन्हें गुरु के रूप में सुशोभित किया |  उन्होंने जो बाते कही थी वे आज भी हम में ऊर्जा का संचार करती है- सवा लाख से एक लड़ाऊं  चिड़ियन ते मैं बाज़ तुड़ाऊं  तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ ||  1.  अगर आप सिर्फ भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे |  2. जब आप अपने अंदर से अहंकार मिटा देंगे तभी आपको वास्तविक शांति प्राप्त होगी |  3. मैं उन लोगों को पसंद करता हूँ जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं |  4. ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करैं |  5. इंसान से प्रेम ही ईश्वर  की  सच्ची भक्ति है|  6. जो कोई भी मुझे भगवान् कहे वो नरक में चले जाए |  7. जब बाकी सभी तरीके विफल हो जाए तब हाथ में तलवार उठाना सही है |  8. हे ईश्वर   मुझे...