Skip to main content

Some important GK Questions for SSC and all other Exams

#1-2-2017 #RK Sahani # श्री राम कॉम्पिटिशन क्लासेज, सीकर

1. डाक विभाग ने स्वतंत्रता सेनानी गया प्रसाद कटियार के नाम पर विशेष टिकट जारी किया है। इसके अलावा ‘पर्सनेलिटिज सीरिज:बिहार’ पर आठ स्मारक डाक टिकट जारी किए गए। डाक टिकट केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जारी किया।

2. प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने बालीवुड स्टार अक्षय कुमार को अपनी वाणिज्यिक वाहनों की व्यावसायिक इकाई का ब्रांड अंबेस्डर बनाया है।

3.डार्क मैटर के लिए मजबूत सबूत जुटाने में अपना योगदान देने वाली अमेरिका की प्रसिद्ध खगोलविद वेरा रबीन का निधन हो गया है। वह 88 साल की थीं।

4. कोका कोला इंडिया ने अपने थम्स अप ब्रांड के लिए बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

5. चीन ने अपनी सैन्य क्षमता में बढ़ोतरी करते हुए स्टेल्थ लड़ाकू विमान एफसी-31 का सफल परिक्षण किया।

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून, उत्तराखंड में चार धाम राजमार्ग विकास परियोजना की आधारशिला रखी।

7. असम सरकार ने कई गंभीर बीमारियों के खिलाफ बीमाकृत राशि प्रदान करने के लिए एक स्वास्थ्य बीमा योजना ‘अटल-अमृत अभियान’ की शुरुआत की।

8. निशानेबाज सत्येंद्र सिंह ने ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चैन सिंह को पछाड़ते हुए 60वें राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप स्पर्धा (एनएससीसी) में पुरुषों की 50 मीटर राइफल तीन पोजिशन स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

9. लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला।

10. दक्षिण भारत के कोल्लम रेलवे स्‍टेशन पर फ्री वाई-फाई सेवा शुरू होने के साथ ही भारतीय रेलवे 2016 के अंत तक देश के 100 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य को पूरा कर चुका है।


डिअर रीडर्स अगर आपको ये कंटेंट पसंद आ रहे है तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और रेगुलर नई जानकारी प्राप्त करते रहने के लिए सब्सक्राइब जरुर करें ....

आपका दोस्त
रवि साहनी
A - 1Academy
Suratgarh


Comments

Popular posts from this blog

आप अपना खुद का संसार रचते हैं

शायद मानव इतिहास कि महानतम खोज यह है कि आपके मस्तिष्क में आपके जीवन के लगभग हर पहलू का निर्माण करने कि शक्ति होती है | मानव  निर्मित जगत में आप अपने चारों ओर जो भी चीज़े देखते हैं, वह किसी इंसान के दिमाग में एक विचार के रूप में आई थी और उसके बाद ही  भौतिक जगत में साकार हुई | आपके जीवन कि हर चीज़ किसी विचार, इच्छा, आशा या सपने के रूप में शुरू हुई थी - या तो आपके दिमाग में या फिर किसी ओर के दिमाग में |                                     सभी धर्मो, सभी दर्शनों , मेटाफिजिक्स, मनोविज्ञान और सफलता का सार या है : आप जिसके बारे में जादातर वक्त सोचते हैं वाही बन जाते हैं | आपका बाहरी जगत अंततः आपके आतंरिक जगत का प्रतिबिम्ब बन जाता है | आपको वाही प्रतिबिम्ब दिखता हैं , जिसके बारे में आप जादातर वक्त सोचते हैं | आप जिसके बारे में लगातार सोचते हैं वह आपकी जिंदगी में प्रकट होता हैं |                                 ...

part time work online/offline

वर्तमान जीवन शैली और महंगाई के दौर के बावजूद हर युवा की चाहत होती है कि वे अपने सभी शौक पूरा सकें और खर्च खुद उठा सकें। उनको घर वालों से पैसे मांगने की जरूरत ही न पड़े। जब आप कॉलेज में हों तो पैसे कमाना और महत्वपूर्ण है। इन पैसों से आप मनचाहा उपभोग कर सकते हैं चाहे शॉपिंग करनी हो या दोस्तों के साथ पार्टी या फिर कोई गैजेट खरीदना चाहें। इसलिए, छात्रों के लिए कॉलेज के दौरान पार्ट-टाइम नौकरी का विकल्प ज्यादा मुफीद रहता है। इससे उन्हें कहीं ऑफिस भी नहीं जाना पड़ता और उनकी कॉलेज की पढ़ाई भी अनवरत चलती रहती है। साथ ही साथ यह अनुभव छात्रों को पढ़ाई के बाद फुल टाइम नौकरी दिलाने में भी मददगार होता है। ये नौकरियां पैसा और एक्सपीरियंस देने के अलावा अन्य पेशेवरों के साथ आपकी नेटवर्किंग और प्रभावशाली रिज्यूमे विकसित करने में मदद करती हैं। तो आइए जानते हैं कुछ प्रमुख क्षेत्रों के बारे में जहां आप पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं।   डाटा प्रविष्टि (Data Entry) आजकल तकरीबन कॉलेज जाने वाले हर युवा के पास लैपटॉप या घर में कंप्यूटर तो होता ही है। ऐसे में डाटा एंट्री जॉब्स एक शानदार विकल्प हो सकता है। य...

Guru Gobind Singh Quotes in Hindi

गुरु गोबिंद सिंह  के अनमोल वचन  खालसा  पंथ की स्थापना करने वाले सिखों के दसवें गुरु , गुरु गोबिंद सिंह एक महान योद्धा , कवी , भक्त एवं आध्यात्मिक गुरु थे | उन्होंने गुरु ग्रन्थ साहिब को पूर्ण कर उन्हें गुरु के रूप में सुशोभित किया |  उन्होंने जो बाते कही थी वे आज भी हम में ऊर्जा का संचार करती है- सवा लाख से एक लड़ाऊं  चिड़ियन ते मैं बाज़ तुड़ाऊं  तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ ||  1.  अगर आप सिर्फ भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे |  2. जब आप अपने अंदर से अहंकार मिटा देंगे तभी आपको वास्तविक शांति प्राप्त होगी |  3. मैं उन लोगों को पसंद करता हूँ जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं |  4. ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करैं |  5. इंसान से प्रेम ही ईश्वर  की  सच्ची भक्ति है|  6. जो कोई भी मुझे भगवान् कहे वो नरक में चले जाए |  7. जब बाकी सभी तरीके विफल हो जाए तब हाथ में तलवार उठाना सही है |  8. हे ईश्वर   मुझे...