Skip to main content

चिरंजीवी स्वस्थय बीमा योजना से जुड़ी सभी प्रकार के सवालों के जवाब यहाँ पढ़ें । what is Rajasthan chiranjivi swasthay bima yojna

सूचना अतिआवश्यक 👇

चीरंजीवी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के संदर्भ में मैं कुछ आमजन के सवालों का उत्तर देना चाहता हूं। इस जानकारी को पढ़ने के बाद आपको इस योजना के बारे किसी से पूछने की जरूरत नहीं है



#निम्न_पॉइंट 👇👇👇

1. राजस्थान के निवासी हैं तथा उनको 2 किलो वाले गेहूं,  या bpl, state bpl यानि (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013) के तहत पात्रता रखते हैं उन परिवारों को रजिस्ट्रेशन करवाने की कोई आवश्यकता नहीं है ना ही ईमित्र पर संपर्क करने की जरूरत है उनका रजिस्ट्रेशन ऑटोसिस्टम से हो गया है तथा अब 1 मई से अगर किसी भी परिवार के सदस्य हॉस्पिटलाइज होने की जरूरत पड़े तो वहां आधार कार्ड जनाधार कार्ड  बताने पर उनका इलाज निशुल्क हो जाएगा अतः भ्रमित ना हो!

2. ऐसे परिवार जिनके राशन कार्ड पर 2 किलो वाले गेहूं नहीं मिलते हैं अगर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत 2000 मिलते हैं और सीमांत या लघु कृषक की श्रेणी में वह परिवार आता है तो उनका रजिस्ट्रेशन  ईमित्र पर करवाना अनिवार्य है इनका रजिस्ट्रेशन भी निशुल्क है

3. ऐसे परिवार जो उपरोक्त दोनों श्रेणियों में पात्रता नहीं रखते हैं तथा उनको राज्य सरकार व केंद्र सरकार  की तरफ से 2020 में कोविड-19 ग्रसित 2500 की सहायता अगर मिली है तो उनको रजिस्ट्रेशन करवाना है लेकिन  निशुल्क है !

4. ऐसे परिवार जो उपरोक्त तीनों श्रेणियों की पात्रता नहीं रखते हैं लेकिन आंगनवाड़ी केंद्र में है या कोई सविंदा पर लगे हुए कर्मचारी हैं तो उनको रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य हैं लेकिन उनको भी निशुल्क रजिस्ट्रेशन होगा!
best health products list
5. ऐसे परिवार जो उपरोक्त सभी श्रेणियों की पात्रता नहीं रखते हैं उन परिवारों को 1 वर्ष के 850 रुपये पे करने पर 500000 तक हॉस्पिटल का इलाज निशुल्क किया जाएगा अतः विशेषकर इन श्रेणी के परिवारों को ईमित्र से संपर्क करना है अति आवश्यक हैं!

6. ऐसे परिवार जो अपने परिवार में किसी एक सदस्य राज्य कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं उनको भी स्वास्थ्य बीमा हमें रजिस्ट्रेशन करवाना है लेकिन वह चीरंजीवी में नहीं करवाना है उनके लिए राज्य सरकार ने अलग से व्यवस्था की जो उनके कर्मचारी पहचान id से होगा

उक्त योजनाओं में रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास जन आधार कार्ड होना अति आवश्यक है अगर जन आधार कार्ड नहीं है भामाशाह कार्ड बना हुआ है तो तो भी रजिस्ट्रेशन हो जाएगा इसमें एक सदस्य को उपस्थित होना या उस जनाधार में रजिस्ट्रेड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी के द्वारा सत्यापन होने पर भी इस योजना में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है

इस योजना का रजिस्ट्रेशन कहां होगा कैसे होगा क्या फायदा है
रजिस्ट्रेशन करने के लिए मैंने आपको ऊपर बता दिया है कि जन आधार कार्ड होने पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा!




 रजिस्ट्रेशन करने के बाद यह योजना कब लागू होगी और कैसे काम करेगी और कौन से हॉस्पिटल में काम आएगी और कौन सी बीमारी में कितना खर्च राज्य सरकार अपने पास से देंगी:-

इस योजना के तहत हर जिले के अंदर एक लिस्ट पीडीएफ सरकार ने हॉस्पिटलो की जारी की है जिस में चयनित हॉस्पिटलो  के नाम लिखे हुए हैं उन्हीं हॉस्पिटलों में इस योजना के तहत नि:शुल्क इलाज होगा! निःशुल्क इलाज का खर्चा जब मिलेगा तब वह मरीज हॉस्पिटल में भर्ती रहेगा तो ही उसे फायदा मिलेगा और ये योजना 1 मई 2021 से प्रारंभ होगी और नॉर्मल बीमारी के अधिकतम 50000 1 साल के राज्य सरकार भरेगी तथा गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 450000  राज्य सरकार देगी इस प्रकार से कुल मिलाकर 500000 तक नि:शुल्क इलाज होगा !

 

  ये भी पढ़ें ......... 

पार्ट टाइम मे अपने मोबाइल से ऑनलाइन कमाई कैसे करें 

इस वैबसाइट से अपने दोस्तों के साथ पैसे कमाए 



प्रिये कियोस्क धारक आपको सूचित किया जाता है कि *मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि को 31 मई 2021 तक बढ़ा दिया गया है* जिसका विवरण निम्नानुसार है -

1. 30 अप्रैल 2021 तक रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवार का बीमा लाभ 1 मई 2021 से शुरू होगा ।

2. 1 मई 2021 से 31 मई 2021 के मध्य रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवार का लाभ रजिस्ट्रेशन की दिनांक से शुरू होगा ।

*नोट :- 1 जून से 31 जुलाई 2021 तक रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवार का लाभ 1 अगस्त 2021 से शुरू होगा ।*

सभी कियोस्क धारको से निवेदन है कि अपने आस पास के सभी योग्य परिवार का योजना में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर देवे जिससे कोई भी लाभ से वंचित ना रहे ।


*।। सभी ई मित्र धारक कोरोना वायरस के रोकधाम उपाय जैसे Wearing of  Mask and Social Distance आदि की सख्ती से पालना करें ।।*




इसके अलावा कोराना काल में किसी मरीज को कोरोना पॉजिटिव होने पर भर्ती रहता है तो तब भी इस योजना के योजना के तहत उसका इलाज नि:शुल्क होगा.

Comments

Popular posts from this blog

आप अपना खुद का संसार रचते हैं

शायद मानव इतिहास कि महानतम खोज यह है कि आपके मस्तिष्क में आपके जीवन के लगभग हर पहलू का निर्माण करने कि शक्ति होती है | मानव  निर्मित जगत में आप अपने चारों ओर जो भी चीज़े देखते हैं, वह किसी इंसान के दिमाग में एक विचार के रूप में आई थी और उसके बाद ही  भौतिक जगत में साकार हुई | आपके जीवन कि हर चीज़ किसी विचार, इच्छा, आशा या सपने के रूप में शुरू हुई थी - या तो आपके दिमाग में या फिर किसी ओर के दिमाग में |                                     सभी धर्मो, सभी दर्शनों , मेटाफिजिक्स, मनोविज्ञान और सफलता का सार या है : आप जिसके बारे में जादातर वक्त सोचते हैं वाही बन जाते हैं | आपका बाहरी जगत अंततः आपके आतंरिक जगत का प्रतिबिम्ब बन जाता है | आपको वाही प्रतिबिम्ब दिखता हैं , जिसके बारे में आप जादातर वक्त सोचते हैं | आप जिसके बारे में लगातार सोचते हैं वह आपकी जिंदगी में प्रकट होता हैं |                                 ...

part time work online/offline

वर्तमान जीवन शैली और महंगाई के दौर के बावजूद हर युवा की चाहत होती है कि वे अपने सभी शौक पूरा सकें और खर्च खुद उठा सकें। उनको घर वालों से पैसे मांगने की जरूरत ही न पड़े। जब आप कॉलेज में हों तो पैसे कमाना और महत्वपूर्ण है। इन पैसों से आप मनचाहा उपभोग कर सकते हैं चाहे शॉपिंग करनी हो या दोस्तों के साथ पार्टी या फिर कोई गैजेट खरीदना चाहें। इसलिए, छात्रों के लिए कॉलेज के दौरान पार्ट-टाइम नौकरी का विकल्प ज्यादा मुफीद रहता है। इससे उन्हें कहीं ऑफिस भी नहीं जाना पड़ता और उनकी कॉलेज की पढ़ाई भी अनवरत चलती रहती है। साथ ही साथ यह अनुभव छात्रों को पढ़ाई के बाद फुल टाइम नौकरी दिलाने में भी मददगार होता है। ये नौकरियां पैसा और एक्सपीरियंस देने के अलावा अन्य पेशेवरों के साथ आपकी नेटवर्किंग और प्रभावशाली रिज्यूमे विकसित करने में मदद करती हैं। तो आइए जानते हैं कुछ प्रमुख क्षेत्रों के बारे में जहां आप पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं।   डाटा प्रविष्टि (Data Entry) आजकल तकरीबन कॉलेज जाने वाले हर युवा के पास लैपटॉप या घर में कंप्यूटर तो होता ही है। ऐसे में डाटा एंट्री जॉब्स एक शानदार विकल्प हो सकता है। य...

Guru Gobind Singh Quotes in Hindi

गुरु गोबिंद सिंह  के अनमोल वचन  खालसा  पंथ की स्थापना करने वाले सिखों के दसवें गुरु , गुरु गोबिंद सिंह एक महान योद्धा , कवी , भक्त एवं आध्यात्मिक गुरु थे | उन्होंने गुरु ग्रन्थ साहिब को पूर्ण कर उन्हें गुरु के रूप में सुशोभित किया |  उन्होंने जो बाते कही थी वे आज भी हम में ऊर्जा का संचार करती है- सवा लाख से एक लड़ाऊं  चिड़ियन ते मैं बाज़ तुड़ाऊं  तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ ||  1.  अगर आप सिर्फ भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे |  2. जब आप अपने अंदर से अहंकार मिटा देंगे तभी आपको वास्तविक शांति प्राप्त होगी |  3. मैं उन लोगों को पसंद करता हूँ जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं |  4. ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करैं |  5. इंसान से प्रेम ही ईश्वर  की  सच्ची भक्ति है|  6. जो कोई भी मुझे भगवान् कहे वो नरक में चले जाए |  7. जब बाकी सभी तरीके विफल हो जाए तब हाथ में तलवार उठाना सही है |  8. हे ईश्वर   मुझे...